केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले, अफगानिस्तान में फंसे हिंदू-सिखों को लाएंगे भारत वापिस

तालिबान एक बार फिर से अफगानिस्तान में सत्ता में लौट आया है। काबुल पर तालिबान के कब्जे के साथ ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग देश छोड़कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। देश छोड़ने के कारण काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं कई भारतीय भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं, सरकार को इनकी चिंता होने लगी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अफगान में रहने वाले हिंदू और सिखों को बाहर निकालने के लिए विदेश मंत्रालय और अन्य विभाग सभी जरूरी प्रबंध करेंगे। बता दें कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार से अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों समेत सभी भारतीयों को निकालने का आग्रह किया है और कहा है कि इसमें उनकी सरकार हर प्रकार की मदद देने के लिए इच्छुक है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर रविवार को तालिबान का कब्जा होने से कुछ ही पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गए और इसके बाद इस मुल्क का भविष्य अनिश्चित हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद एक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों समेत सभी भारतीयों को वहां से निकालने के लिए तत्काल प्रबंध करने का आग्रह करता हूं। मेरी सरकार भारतीयों के सुरक्षित निकास के लिए कोई भी मदद देने की इच्छुक है ।”

मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था कि देश की सभी सीमाओं पर और अधिक निगरानी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान का तालिबान के हाथ में पड़ जाना भारत के लिए ठीक नहीं है, यह भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान गठजोड़ को और मजबूती प्रदान करेगा। (उइगुर मामले में चीन पहले ही मिलिशया की मदद मांग चुका है।) ये संकेत अच्छे नहीं हैं। हमें अब अपनी सीमाओं पर और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!