मिशन मोड में भाजपा, केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी जिलों के दौरों पर

भोपाल । मध्य प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और अगले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मिशन मोड में आ गई है। कोरोना संकट से मिली राहत के बीच भाजपा नेता अवसरों को भुनाते हुए जिलों की ओर मुड़ गए हैं। तीन केंद्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्रा के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का तीन जिलों का कार्यक्रम तय हो गया है। इन सभी चुनावों की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन भाजपा की तैयारी जोरों पर है।
पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 16 अगस्त से चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनका यह प्रवास स्वावलंबी मंडल, सक्षम नगर केंद्र और सक्रिय बूथ की अवधारणा को साकार करने के लिए होगा। शर्मा 16 अगस्त को भगवान महाकाल के दर्शन के बाद यात्रा शुरू करेंगे और इसी दिन वे आलीराजपुर पहुंचेंगे। 17 अगस्त को चंद्रशेखर आजाद नगर एवं जोबट में बैठकें लेंगे।
18 अगस्त को बुरहानपुर और 19 अगस्त को खंडवा जिले की सभी विधानसभाओं की बैठकें लेंगे। मालूम हो, इससे पूर्व पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों डॉ. वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एसपीएस बघेल की आशीर्वाद यात्रा तय कर दी है। यह यात्रा भी 16 अगस्त से शुरू हो रही है और प्रदेश के कई जिलों में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता से सीधा संवाद करेंगे। यह यात्रा 24 अगस्त तक चलेगी।
वर्तमान एवं निवर्तमान जनप्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा
अग्रवाल ने बताया कि प्रवास के दौरान शर्मा संगठन की दृष्टि से पालक-संयोजक, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नगर केंद्र, ग्राम केंद्र, बूथ आदि की बैठकें लेंगे। इसके अलावा वर्तमान और निवर्तमान जनप्रतिनिधियों तथा दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ भी अलग से चर्चा करेंगे। पार्टी ने जिलों में प्रदेश अध्यक्ष के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!