स्वतंत्रता दिवस पर खण्डवा जिला प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया ध्वजारोहण

खण्डवा:स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर खण्डवा में प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं अधात्म विभाग की मंत्री एवं खण्डवा जिला प्रभारी सुश्री उषा ठाकुर द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड खण्डवा में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने रंग बिरेंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़कर प्रदेश व राष्ट्र की प्रगति के लिए संदेश दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनता के नाम से दिए गए संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कोविड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम विश्नोई ने किया। परेड में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल के प्लाटून कमाण्डर ने प्राप्त किया तथा द्वितीय होमगार्ड के सैनिकों ने एवं तृतीय स्थान महिला परेड कमाण्डर ने प्राप्त किया।

सुश्री उषा ठाकुर द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्डपरेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली

इस अवसर पर खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला सत्र एवं न्यायाधीश श्री एल.डी. बौरासी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, पूर्व महापौर श्री सुभाष कोठारी राजेश तिवारी अरुण सिंह मुन्ना पूर्व पार्षद सुनील जैन सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रनिधिगण मौजद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।
ये अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने जिन उत्कृष्ट अधिकारी कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया, उसमें आरएमओ डॉ. शक्तिसिंह राठौर, एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. रणजीत बड़ोले, डॉ. पंकज जैन, डीपीएम डॉ. शिवराज सिंह चौहान शामिल है। इसके अलावा कु. विदुषी तोमर को आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत दाण्डी यात्रा और महात्मा गांधी विषय पर आयोजित निंबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान होमगार्ड के सैनिक, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, जनपद पंचायत, स्वसहायता समूह, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!