त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के विरोध में ‘धिक्कार दिवस’ आयोजित करने का फैसला लिया है। BJP ने TMC पर पूर्वोत्तर राज्य में ‘अराजक स्थिति’ पैदा करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। इस धिक्कार दिवस के मौके पर BJP त्रिपुरा के सभी 60 निर्वाचन क्षेत्रों में TMC के खिलाफ रैलियां आयोजित करेगी। इससे पहले त्रिपुरा BJP इकाइ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गलत बयान देने का आरोप लगाया था। दरअसल ममता बनर्जी ने कहा था कि अंबासा में झड़प में कथित रूप से उनकी पार्टी के नेता घायल हुए थे और उन्हें पिछले शनिवार को पुलिस हिरासत में भोजन और पानी नहीं दिया गया था।









