प्रधानमंत्री आज गुजरात में इन्वेस्टर समिट को करेंगे संबोधित, कारोबारियों से भी होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में होने जा रहे निवेशक सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि स्वैच्छिक वाहन आधुनिकीकरण कार्यक्रम या वाहन कबाड़ नीति के तहत वाहन को कबाड़ में बदलने के बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए निवेश आमंत्रित करने को लेकर इस निवेशक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

गांधीनगर में आयोजित होगा सम्मेलन
इसमें एक एकीकृत कबाड़ केंद्र के विकास के लिए अलंग में ‘शिप ब्रेकिंग’ उद्योग के साथ तालमेल पर भी गौर किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा गुजरात सरकार कर रही है। गांधीनगर में आयोजित इस सम्मेलन में संभावित निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों के अलावा केंद्र एवं राज्यों के संबंधित प्रतिनिधि शामिल होंगे।

नितिन गडकरी भी रहेंगे मौजूद
बयान के अनुसार इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित रहेंगे। वाहन कबाड़ नीति का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से अनुपयुक्त और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से उपयोग से हटाने के लिए ढांचागत सुविधाओं को खड़ा करना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!