जमानत का विरोध:क्राइम ब्रांच बोली-”ब्रिटिश नागरिक हैं राज कुंद्रा, जमानत मिलते ही देश छोड़ भाग जाएंगे!”

मुंबई | बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार होने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो और उन्हें अपलोड करने के आरोप लगे हैं। जहां एक तरफ राज कुंद्रा इस गिरफ्तारी को गलत बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस केस में आए दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो राज कुंद्रा को इस दलदल में और खसीट रहे हैं।

राज कुंद्रा ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। कोर्ट मे इस याचिका की सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने इसका विरोध किया।मुंबई को डर है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिल गई तो वो भी शायद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह विदेश भाग सकते हैं।

जमानत मिलते ही देश छोड़ भाग जाएंगे राज कुंद्रा !
दरअसल, क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड मान रही है। साथ ही उनके व्हाट्सएप चैट से हुए खुलासे में ये भी पता चला है कि इस रैकेट के तार विदेश तक जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस का कहना है कि कोर्ट को राज कुंद्रा को जमानत नहीं देना चाहिए क्योंकि उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है और वो जमानत मिलते ही विदेश भाग सकते हैं।

अगर राज कुंद्रा को जमानत मिलती तो समाज में गलत संदेश जाएगा
इसके साथ ही क्राइम ब्रांच का कहना है-‘अगर राज कुंद्रा को जमानत मिलती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा और साथ ही इस बात का भी डर बना रहेगा कि ये अपराध फिर से हो सकता है।’

बता दें कि राज कुंद्रा की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने अप्रैल में इस मामले में चार्जशीट पेश की थी। उनका नाम ना चार्जशीट में था और ना ही एफआईआर में। इसके साथ ही याचिका में कहा गया है कि चार्जशीट में नामित आरोपी जमानत पर बाहर हैं। मजिस्ट्रेट की अदालत ने पहले उनकी जमानत को खारिज करने में गलती की। लेकिन मंगलवार को क्राइम ब्रांच की दलील सुनने के बाद कोर्ट इस मामले पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!