ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर त्रिपुरा में FIR दर्ज, पुलिस को ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का है आरोप

पश्चिम बंगाल के बाद अब त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी का नया कुरुक्षेत्र बनता नजर आ रहा है। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में जो कुछ हुआ, वही अब पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में दोहराया जा रहा है। बीते दिनों हुए हमले को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच त्रिपुरा पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी सांसदों अभिषेक बनर्जी, डोला सेन और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के खिलाफ ‘पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी में बाधा डालने’ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

त्रिपुरा पुलिस ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के अलावा बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार सुबह 14 टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद मंत्री ब्रत्य बसु और सांसद डोला सेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह खोवाई थाने पहुंचा और फिर उसके तुरंत बाद ही अभिषेक बनर्जी भी थाने पहुंच गए।

पुलिस ने कहा है कि टीएमसी नेताओं के समूह ने एडिशनल एसपी और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर चिल्लाया भी। त्रिपुरा पुलिस ने अब टीएमसी के शीर्ष नेताओं को खोवाई के एडिशनल एसपी और एसडीपीओ के साथ दुर्व्यवहार करने और पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने के लिए मामला दर्ज किया है।

बता दें कि पिछले हफ्ते अभिषेक बनर्जी और टीएमसी कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में अलग-अलग घटनाओं में हमला किया गया था, जहां पार्टी 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले अपने आधार का विस्तार करना चाह रही है। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी और अन्य पर हालिया हमले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर किए गए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह ऐसी हरकतों के आगे घुटने नहीं टेकेंगी।     

वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा ने आरोप को “निराधार” बताते हुए कहा कि ममता के तर्क के अनुसार, उन्हें राज्य में चुनाव के बाद की हिंसा और भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याओं के लिए कसूरवार ठहराया जाना चाहिए। बता दें कि त्रिपुरा के धलाई जिले के अंबासा में शनिवार को कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले में टीएमसी के दो नेता घायल हो गए थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!