हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने धनखड़ से मुलाकात की, ‘खेला होबे दिवस’ की तारीख पर जताई ‘आपत्ति’

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नीत सरकार के 16 अगस्त को ‘खेला होबे दिवस’ के रूप में मनाने के फैसले पर आपत्ति व्यक्त की। राज्यपाल के मुताबिक प्रतिनिधियों का कहना था कि मुस्लिम लीग ने 1946 में इसी तारीख को ‘सीधी कार्रवाई का दिन’ घोषित किया था, जिसके कारण बड़े पैमाने पर हिंसा और रक्तपात हुआ था।

इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में ‘खेला होबे’ टीएमसी का नारा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार 40 साल पहले एक मैच के दौरान मची भगदड़ में मारे गए फुटबॉल प्रशंसकों की याद में ‘खेला होबे दिवस’ पर खेलों को बढ़ावा देना चाहती है।
राज्यपाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सनातन संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज ‘खेला होबे दिवस’ की तारीख में बदलाव की मांग के लिए राज्यपाल से मुलाकात की क्योंकि यह 1946 में ‘सीधी कार्रवाई के दिन’ की भयानक घटनाओं की याद दिलाता है, जिसके कारण हजारों लोग मारे गए थे।’’ धनखड़ ने कहा कि वह उनका संदेश सरकार तक पहुंचाएंगे।

विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजभवन में भिक्षुओं के समूह का नेतृत्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 16 अगस्त को कोई भी उत्सव एक भयानक अतीत की दर्दनाक यादें दिलाएगा। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त का दिन बंगाल के इतिहास के लिए धब्बा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस दिन को ‘सीधी कार्रवाई का दिन’ या ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ के रूप में याद किया जाता है, जिसके कारण हजारों बंगालियों की क्रूरतापूर्ण तरीके से हत्याएं हुईं। कुत्तों और गिद्धों के ग्रास के लिए कई दिनों तक सड़क पर कई शव पड़े रहे।’’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!