आज बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, बिजली गुल हुई तो कोई सुधारने नहीं आएगा

ग्वालियर ।

राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इम्पलाइज एन्ड इंजीनियर्स ( एनसीसीओईई ) के आह्वान पर 10 अगस्त को बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार-मंगलवार को रात 12 बजे से अपने मोबाइल बंद कर लेंगे। यह मोबाइल 24 घंटे तक बंद रहेंगे। 10 अगस्त को किसी भी तरह का कार्य नहीं करेंगे। यदि उपभोक्ता की बिजली गुल हो जाती है तो उस समस्या को भी सुधारने कोई कर्मचारी नहीं आएगा। यानी बिजली को लेकर संकट होने वाला है। यदि बिजली कंपनी में कोई कार्य है तो न जाएं, क्योंकि अधिकारी व कर्मचारी सुनवाई नहीं करेंगे।

इस हड़ताल के माध्यम से बिजली कंपनी के निजीकरण का विरोध किया जा रहा है। यूनाइटेड फोरम के संगठन मंत्री एल के दुबे ने बताया कि सरकार उनकी मांगो को नहीं मान रही है। कई दौर की वार्ता हो चुकी है। सोमवार को प्रमुख सचिव से भोपाल में चर्चा भी हुई, लेकिन कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला। लिखित में कोई अाश्वासन नहीं दिया। प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद हमारे संगठन के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई। ग्वालियर से एलके दुबे शामिल हुए। इस बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई और तय किया गया कि हड़ताल में कोई बदलाव नहीं है। 10 अगस्त को अधिकारी व कर्मचारी किसी भी तरह की समस्या नहीं सुनेंगे। यदि बिजली अापूर्ति बंद हो जाती है तो उसको भी सुधारने नहीं जाएंगे। यह हड़ताल रात 12 बजे तक जारी रहेगी। दुबे ने बताया कि हड़ताल से अस्पताल, पानी सप्लाई व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बाहर रखा गया है। यहां की सप्लाई को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

इन मांगों को लेकर हड़ताल

  • बिजली कंपनियों में लाए जा रहे निजीकरण को रद्द किया जाए।

-संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।

  • आऊटसोर्स कर्मचारियों का संविलियन किया जाए।

-सभी अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कोविड -19 कल्याण योजना में शामिल किया। बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति , पेंशन की व्यवस्था लागू की जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!