मुख्‍यमंत्री ने 63 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक प्रदान किए

मुख्‍यमंत्री ने 63 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक प्रदान किए

हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस
भोपाल। मुख्‍यमंत्री श्री कमलनाथ ने भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयेाजित हुए स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और संयुक्‍त परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्‍यमंत्री ने पुलिस, जेल व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्‍ट्र‍पति द्वारा प्रदत्‍त पदक प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार सिंह व विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ श्री विजय यादव मुख्‍यमंत्री के साथ थे। कल रात से ही लगातार हो रही बारिश के बावजूद संयुक्‍त परेड में जवानों का जोश व जज्‍बा देखते ही बना।

मुख्‍यमंत्री श्री कमलनाथ ने समारोह में कुल 63 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्‍मानित किया गया। उन्‍होंने 7 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक व 36 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक देकर सम्‍मानित किया। इनके अलावा जेल विभाग के लिए राष्‍ट्रपति द्वारा प्रदत्‍त एक विशिष्‍ट सेवा पदक व 8 सराहनीय सेवा पदक तथा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को 2 विशिष्‍ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा के लिए 5 नागरिक सुरक्षा पदक भी मुख्‍यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए। साथ ही एक उत्‍तम जीवन रक्षा पदक व तीन जीवन रक्षक पदक भी उन्‍होंने प्रदान किए।

अवधेश गोस्वामी एस पी पूर्व इंदौर

इन्‍हें मिले राष्‍ट्रपति के पदक

राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक (पुलिस)- अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एस.पी.ई. लोकायुक्‍त भोपाल श्री सुशोभन बनर्जी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल श्रीमती सुषमा सिंह, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शिकायत पु.मु. भोपाल श्री विपिन कुमार माहेश्‍वरी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक कल्‍याण पु.मु. भोपाल श्री विजय कटारिया, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल श्री सैयद मोहम्‍मद अफजल, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर श्री राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया व निरीक्षक (अनु सचिवीय) विशेष शाखा पु.मु.भोपाल श्री विवेक परांजपे

अवधेश गोस्वामी एस पी पूर्व इंदौर

राष्‍ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पु‍लिस)- सेनानी 17 वी वाहिनी विसबल भिंड श्री जगत‍ सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक इंदौर अवधेश कुमार गोस्‍वामी, सेनानी 24 वी वाहिनी विसबल जावरा श्री महेश चंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक म.प्र.पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल श्री संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक अ.अ.वि.पु.मु.भोपाल श्रीमती श्रद्धा तिवारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल श्री धर्मवीर सिंह, पु‍लिस अधीक्षक लोकायुक्‍त ग्‍वालियर श्री संजीव कुमार सिन्‍हा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्‍वालियर श्री अताउल्‍ला सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री गोपाल सिंह, सहायक सेनानी 9 वी वाहिनी विसबल रीवा श्री राजेश गुरू, निरीक्षक विसबल 23 वी वाहिनी भोपाल श्री प्रदीप कुमार बुधौलिया, निरीक्षक रेडियो पीआरटीएस इंदौर श्री वीर विक्रम सेंगर, निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर श्री शिवकुमार पटेल, निरीक्षक (अनु सचिवीय) महिला अपराध शाखा पु.मु. भोपाल श्री रमेश कुमार हेमनानी, सूबेदार (अनु सचिवीय) नारकोटिक्‍स इंदौर श्री अरशद अली खान, उप निरीक्षक लोकायुक्‍त भोपाल श्री अनिल कुमार भदौरिया, उप निरीक्षक विशेष शाखा भोपाल श्री नारायण अंबेडकर, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु्.मु. भोपाल श्री सतीश कुमार गुप्‍ता, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) अजाक पु.मु.भोपाल श्रीमती सुमनलता शुक्‍ला, सहायक उप निरीक्षक रीवा श्री प्रमोद पाण्‍डे, सहायक उप निरीक्षक विसबल 24 वी वाहिनी जावरा श्री हेत सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक रीडर टू पुलिस अधीक्षक भिंड श्री अशोक कुमार सविता, सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु.मु.भोपाल श्रीमती मधु चौधरी, प्रधान आरक्षक यातायात इंदौर श्री कृष्‍णमुरारी दुबे, प्रधान आरक्षक यातायात इंदौर श्री महेश कुमार पाण्‍डे, प्रधान आरक्षक छतरपुर श्री जमुना प्रसाद श्रीवास, प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर श्री सत्‍यनारायण सिंह यादव, प्रधान आरक्षक कंट्रोल रूम भोपाल श्री रईस उल्‍लाह, प्रधान आरक्षक अ.अ.वि.पु‍.मु.भोपाल श्री चिमन अलीवल, प्रधान आरक्षक 5 वी वाहिनी मुरैना श्री अब्‍दुल रज्‍जाक खान, प्रधान आरक्षक ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल श्री कमलेश्‍वर प्रसाद, प्रधान आरक्षक दतिया श्री अशोक कुमार यादव, आरक्षक रेडियो भोपाल श्री शिवनाथ सिंह, आरक्षक वि.पु.स्‍था. लोकायुक्‍त इंदौर श्री दिगम्‍बर पाल, आरक्षक पीएस इंदरगढ़ ग्‍वालियर श्री राजकुमार राठौर व आरक्षक डी.आर.पी.लाईन झाबुआ श्री जव सिंह राठौर।
विशिष्‍ट सेवा पदक (जेल)- प्रहरी केन्‍द्रीय जेल सागर श्री कमला प्रसाद पटेल।
सराहनीय सेवा पदक (जेल)- सहायक जेल अधीक्षक सब जेल गंजबासोदा श्रीमती ज्‍योति तिवारी, मुख्‍य प्रहरी केन्‍द्रीय जेल ग्‍वालियर श्री रामस्‍वरूप सिंह कुशवाह, मुख्‍य प्रहरी सब जेल बड़वाह श्री करण सिंह रघुवंशी, मुख्‍य प्रहरी जिला जेल छिंदवाड़ा श्री प्रकाश नारायण दीक्षित, मुख्‍य प्रहरी जिला जेल बालाघाट श्री रविन्‍द्र जामकर, प्रहरी केन्‍द्रीय जेल सागर श्री इंद्रपाल सिंह, प्रहरी केन्‍द्रीय जेल उज्‍जैन श्री बाबूलाल सांखला एवं प्रहरी केन्‍द्रीय जेल ग्‍वालियर श्री वाचाराम
विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- स्‍वयंसेवी प्‍लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल श्री रमाकांत रजक एवं डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्‍स जबलपुर श्री क्रिस्‍टोफर ई आरलैण्‍ड
सराहनीय सेवा के लिये राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- डिवीजनल कमाण्‍डेंट एस.डी.ई.आर.एफ.भोपाल श्री कमलेन्‍द्र सिंह परिहार, जूनियर स्‍टाफ ऑफीसर होमगार्ड मुख्‍यालय जबलपुर श्री राजेन्‍द्र सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) डिवीजनल कार्यालय होमगार्ड ग्‍वालियर श्री भानूप्रताप सिंह परमार, स्‍वयंसेवी कंपनी कमांडर होमगार्ड भोपाल श्री देवनारायण सिंह व स्‍वयंसेवी महिला सैनिक होमगार्ड भोपाल सुश्री वर्षा गोगावाले।
उत्‍तम जीवन रक्षा पदक-श्री साजिद खान, संजय वार्ड जिला सिवनी।
जीवन रक्षा पदक-आरक्षक होशंगाबाद श्री अंकित धनगर, आरक्षक होशंगाबाद श्री महेन्‍द्र टेकाम व मास्‍टर सर्मपण मालवीय।

विपिन माहेश्वरी
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!