7 दिन 1100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 2800 रुपए नीचे आई

अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। बीते सात दिनों में सोना 1100 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में 2800 रुपये की गिरावट आ गई है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार से दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सोमवार नौ अगस्त को सुबह रायपुर सराफा बाजार में सोना 48800 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) और चांदी 67100 रुपये प्रति किलो रही। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी शाम तक दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति देखते हुए थोड़ी गिरावट की ही उम्मीद है।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में गिरावट आना कारोबार के लिए शुभ संकेत है। अब त्योहारी सीजन भी शुरू होने को है और ऐसे में कीमतों में गिरावट आने से कारोबार की रफ्तार और बढ़ेगी। कोरोना के प्रभाव से बीते सात महीनों में सराफा कारोबार में 60 फीसद तक की गिरावट आ गई है। संस्थानों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बनवाई में छूट सहित उपहार योजना की तैयारी

अभी ब्रांडेड ज्वेलरी कंपनियों के साथ ही सराफा कारोबारियों द्वारा उपभोक्ताओं के लिए बनवाई में छूट के साथ ही उपहार योजना शुरू करने की भी तैयारी है। इसके साथ ही त्योहारों को देखते हुए पारंपरिक व फैशनेबल गहनों की नई रेंज लाई जा रही है,जो उपभोक्ताओं को काफी पसंद आएंगे। कारोबारियों का कहना है कि अब उनकी पूरी उम्मीद त्योहारी सीजन पर ही टिकी हुई है। इस साल फिर से त्योहारी सीजन में कारोबार में तेजी आएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!