आम लोगों के लिए दोबारा शुरू की जा सकती हैं मुंबई की लोकल ट्रेनें

मुंबई। कोरोना के हालात ठीक होने के बाद अब मुंबई की लाइफलाइन  लोकल ट्रेन आम लोगों के लिए दोबारा शुरू की जा सकती है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  ने कहा कि उनकी सरकार मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों के दोबारा परिचालन पर विचार कर रही है। इस संबंध में निर्णय सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। दरअसल कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण लोकल ट्रेनों का परिचालन आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। कांग्रेस समेत अन्‍य दल और लोग सरकार से मुंबई की लोकल ट्रेनों को आम लोगों के लिए भी शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी इस मुद्दे पर कहा था कि मुंबई लोकल ट्रेनों में आम लोगों को सफर की इजाजत देने संबंधी निर्णय को अभी विचार करने के लिए रखा गया है। इस पर अंतिम निर्णय मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेना है।
  पिछले महीने महाराष्‍ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने कहा था कि मुंबई लोकल ट्रेनों में वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवा चुके आम लोगों को सफर की इजाजत देने का फैसला जल्‍द ही लिया जा सकता है। अभी मार्च 2020 से मुंबई लोकल ट्रेनों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम लोगों का सफर बंद कर दिया गया था। सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स ही मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी महाराष्ट्र सरकार से बीते सोमवार को प्रश्न किया था कि कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की इजाजत क्यों नहीं दी जा सकती। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ ने कहा कि अगर संक्रमण रोधी टीके की खुराक लेने के बाद भी नागरिकों से घरों के अंदर रहने की उम्मीद की जाती है तो टीके की दोनों खुराक लेने का मतलब ही क्या है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!