अधिकारियों के गोलमोल जवाब से भड़के जिपं सभापति

बिलासपुर । जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की बैठक सभापति अंकित गौरहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य समिति के सभी सदस्यों के अलावा अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। इस दौरान 6 प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान अंकित गौरहा ने स्वास्थ्य महकमें की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जाहिर की। अंकित गौरहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से स्वास्थ्यगत गतिविधियों को लेकर लगातार नकारात्मक जानकारियां मिल रही है। यदि अधिकारी अपने आप को नहीं बदलते हैं तो इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। मामले की शिकायत कलेक्टर और मंत्री तक पहुचाएंगे।
गुरूवार को जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में 6 प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान अंकित गौरहा ने वैक्सीनेशन के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर की। अंकित गौरहा ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी इतना भी उचित नहीं समझते की वैक्सीनेशन प्रगति की जानकारी दे सकें। जानकारी मांगन पर गोलमोल जवाब देते हैं। ऐसा हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम जनप्रतिनिधि हैं..जनता से सीधे संवाद होता है। इसलिए अधिकारी इस भ्रम में न रहें कि उन्हें किसी बात की जानकारी नहीं है।
वैक्सीन डोज की जानकारी
तनावपूर्ण माहौल में आयोजित बैठक के दौरान कोविड 19 टीकाकरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले को 7 लाख 19 हजार से अधिक वैक्सीन डोज मिले हैं। पहला डोज 5 लाख 67 से अधिक और दूसरा डोज़ 1लाख 51 हजार से अधिक लोगों को लगाया चुका है। जिले में कुल 14737 सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें 8632 सत्र ग्रामीण क्षेत्रों से है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने अंकित गौरहा के सवाल पर बताया कि 28 जुलाई को 26 से अधिक कोविशील्ड वैक्सीन की 26 हजार से अधिक डोज प्राप्त हुए हैं। इसमें से अभी 100 डोज ही बाकी है।
बैठक में तीसरी लहर की तैयारी और समीक्षा
बैठक में तीसरी लहर को लेकर भी चर्चा हुई। अंकित ने तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को एक्शन मोड में रहने को कहा। उन्होने यह भी कहा कि तैयारियों को लेकर किसी प्रकार की कोई गुंजाइश को माफ नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नियमित रूप से सैंपल लिया जा रहा है। प्रकरण पाए जाने पर क्षेत्र को कान्टेक्ट ट्रेसिंग और कंटेनमेन्ट जोन का निर्धारण किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में बच्चों के लिए 40 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की गयी है। इसमें 5वेन्टीलेटर बेड भी शामिल हैं। सिम्स कोविड अस्पताल में 19 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की गयी है। इसमें 6 वेन्टीलेटर बेड भी शामिल है। सीएचएमओ ने बताया कि जिले में निजी अस्पतालों में बच्चों के लिए 450 बिस्तर और वयस्कों के लिए 1091बेड की व्यवस्था है। जिले के निजी अस्पतालों में 109 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इस बैठक में मुख्य रूप से सभापति राजेश्वर भार्गव गोदावरी बाई कमलसेन,किरण संतोष यादव उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!