तेज बारिश से तालाब फूटा, सेंदरी गांव हुआ जलमग्न

बिलासपुर ।  तेज बारिश के चलते देर रात सेंदरी गांव में तालाब फूट गया। इसके बाद तेज रफ्तार से पानी नीचे बसी पुरानी बस्ती में घुस गया। इसके गांव के कई कच्चे मकान गिर गए। तमाम घरों में पानी भरने से राशन और अन्य सामान खराब हो गया। सूचना मिलने के करीब 4 घंटे बाद अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया जा सका। बस्ती के लोगों ने इसके लिए एनएचएआई के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
करीब 8 हजार आबादी की पुरानी बस्ती है। देर रात हो रही बारिश के दौरान करीब 1 बजे ऊपर की ओर 36 एकड़ में बना तालाब फूट गया। इसके बाद पानी तेज रफ्तार के साथ नीचे बस्ती में घुस आया।
करीब 8 हजार आबादी की पुरानी बस्ती है। देर रात हो रही बारिश के दौरान करीब 1 बजे ऊपर की ओर 36 एकड़ में बना तालाब फूट गया। इसके बाद पानी तेज रफ्तार के साथ नीचे बस्ती में घुस आया।
जानकारी के मुताबिक, रतनपुर रोड पर हाईवे के किनारे सेंदरी गांव बसा हुआ है। इसी में नीचे की ओर करीब 8 हजार आबादी की पुरानी बस्ती है। देर रात हो रही बारिश के दौरान करीब 1 बजे ऊपर की ओर बना तालाब फूट गया। इसके बाद पानी तेज रफ्तार के साथ नीचे बस्ती में घुस आया। पानी घरों में घुसते ही हड़कंप मच गया। लोग घरों से निकल कर बाहर भागने लगे तो 2-2 फीट पानी भरा हुआ था। इसके बाद तो चीख-पुकार मच गई।
सुबह 8 बजे शुरू हो सका राहत कार्य
मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  के अफसरों को जानकारी दी। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे मजदूर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू हो सका। अभी भी 20 से 25 मकानों में पानी भरा हुआ है। घरों में रखा राशन और अन्य सामान बर्बाद हो गया है। बस्ती में बने 6-7 कच्चे मकान गिर गए हैं।
पुल बनाने के लिए तालाब की मिट्टी खोदी
बस्ती के लोगों का आरोप है कि एनएचआई की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। फ्लाई ओवर जहां नहीं बनाना था, वहां बनाया गया। तालाब की मिट्टी खोदी। इसका विरोध भी किया गया, लेकिन अफसर नहीं माने। इसी के चलते बस्ती डूबी है। दूसरी ओर एनएचआई  के इंजीनियर विमल शर्मा का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात करिए। पटवारी रुपेश ने बताया कि तालाब की मेड़ कमजोर हो गई थी। बारिश का दबाव नहीं झेल पाई। नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!