टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने कहा भाजपा ही जीतेगी उप-चुनाव, भाजपा बोली गलती से ही सही, पर सच बोले

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के कृष्‍णानगर उत्‍तर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल होने वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता मुकुल रॉय ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्‍होंने कहा कि भाजपा ही राज्‍य में अगला उप-चुनाव जीतेगी। जबान फिसलते ही मुकुल रॉय बात को संभाल लिया,  भाजपा ने इस बात पर जमकर चुटकी ली।
भाजपा ने मुकुल राय की इस टिप्‍पणी का स्‍वागत करते हुए कहा कि उन्‍होंने अनजाने में ही सच बोल दिया है। तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए मुकुल रॉय ने कहा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। मुकुल रॉय के इस बयान से वहां मौजूद हर कोई अचंभित हो गया। उन्होंने जब अपने बयान पर गौर किया तो बात को संभालते हुए उन्होंने कहा तृणमूल कांग्रेस निस्संदेह उपचुनाव में जीतेगी। भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। 
उन्‍होंने कहा मां, माटी और मानुष की पार्टी (टीएमसी) ही यहां चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी त्रिपुरा में भी अपना खाता खोलेगी। मुकुल रॉय ने कहा भाजपा राज्‍य से पूरी तरह से साफ हो जाएगी और जिस तरह से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जादू चला, वैसा ही जादू त्रिपुरा में भी चलेगा। उल्लेखनीय है कि टीएमसी की स्‍थापना के समय से ही मुकुल रॉय पार्टी से जुड़े रहे हैं, लेकिन सन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के साथ मतभेद के बाद मुकुल राय ने टीएमसी छोड़ दी थी और भाजपा के साथ चले गए थे। इसी साल मई में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कृष्णानगर उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीतने के बाद वह टीएमसी में लौट गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!