दिल्‍ली में नहीं चलेगा, 2014 की तरह मोदी का जादू : शीला दीक्षित

दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही एवं नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इर्द – गिर्द अपने चुनाव प्रचार को रखने की भाजपा की योजना 2014 जैसा काम नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछले साढ़े चार साल में इस शहर के लिए कुछ नहीं किया है और लोग आगामी चुनाव में अपना गुस्सा जाहिर करेंगे। शीला ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में अपना खोया हुआ आधार तेजी से वापस पा रही है। उन्होंने लोकसभा चुनावों के लिए ‘आप’ के साथ किसी चुनावी तालमेल से इनकार करते हुए उसे बहुत ही गैर – भरोसेमंद बताया।

उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राजनीतिक रूप से अहम राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आदर काफी बढ़ा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”कांग्रेस के लोगों में अब राहुल गांधी के प्रति आदर बढ़ा है। हमने उनमें एक ऐसा नेता पाया है जो उत्तरदायी हैं और आमतौर पर सही फैसले लेते हैं। इसलिए हम आगामी लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर बहुत आश्वस्त हैं। कांग्रेस काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।” हालांकि, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने इस सवाल का सीधा उत्तर नहीं दिया कि क्या पार्टी सत्ता में लौटेगी? लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत के लोग भाजपा की करतूतों को लेकर उसे सबक सिखाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!