हर मौसम में बदलता है भगवान विष्णु की प्रतिमा का रंग

उमरिया ।

बाघों के खौफ पर भगवान विष्णु की शेष शैया के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था ज्यादा भारी है। यही कारण है कि बांधवगढ़ में बाघ देखने आने वाले पर्यटक पहाड़ के ऊपर क्षीर सागर में स्थित भगवान विष्णु की शेष शैया का दर्शन किए बिना वापस नहीं जाते। श्रद्धालु सावन के महीने में भी यहां पहुंचते हैं। बांधवगढ़ के किले से पहले स्थित यह प्रतिमा इसलिए अनोखी है क्योंकि यह हजारों साल पुरानी है। बांधवगढ़ के पहाड़ के विभिन्न हिस्सों में भगवान के 12 अवतारों की छवियां पत्थरों पर उकेरी गई थीं, लेकिन भगवान की यह शेष शैया पर्यटकों को विशेष आकर्षण में बांध देती है। यहां कच्छप स्वरूप और शेष शैया पर आराम की मुद्रा में भी भगवान विष्णु के दर्शन होते हैं।

पहाड़ का नाम है बांधवगढ़ : बांधवगढ़ का नाम यहां मौजूद एक पहाड़ के नाम पर ही रखा गया है। इस पहाड़ पर ही किला स्थित है, जिसका निर्माण करीब दो हजार साल पहले कराया गया था। रीवा रियासत के महाराज व्याघ्रदेव ने इसका निर्माण कराया था। इसी पहाड़ पर किले के रास्ते में स्थित भगवान विष्णु की शेष शैया है।

सात कुंड, जो कभी नहीं सूखते : शेष शैया पर विराजमान भगवान विष्णु के चरणों से चरणगंगा नदी का उद्गम भी होता है। चरण गंगा नदी बांधवगढ़ के एक बड़े भाग में जंगल के जानवरों की प्यास बुझाती है। यहां सात ऐसे कुंड हैं जो अब तक कभी भी सूखे नहीं हैं। हर मौसम में इनमें लबालब पानी भरा रहता है।

इस कारण से बदलता है रंग : पुष्पेंद्र नाथ द्विवेदी बताते हैं कि ऐसी प्रतिमा मप्र में दूसरी नहीं है और यह मौसम के साथ रंग बदलती है। शेष शैया पर विराजमान भगवान विष्णु की प्रतिमा बारिश में हरियाली में डूबी नजर आती है तो सर्दियों में यह प्रतिमा आकाशीय रंग ले लेती है। जबकि गर्मी में यह प्रतिमा लालिमा धारण कर लेती है। दरअसल ऐसा प्रकृति के प्रभाव से होता है। बारिश में काई के कारण प्रतिमा हरे रंग में परिवर्तित हो जाती है, जबकि लाल पत्थर पर निर्मित होने के कारण गर्मियों में इसे लालिमा युक्त देखा जाता है। सर्दियों में गिरने वाले पुष्पों का असर प्रतिमा पर होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!