दुखी न हों, मुख्यमंत्री और सरकार आपके साथ है – राज्य मंत्री यादव

अशोकनगर: अति वर्षा के प्रभाव से दुखी या विचलित न हों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सरकार आपके साथ खड़ी है। वर्षा या किसी भी प्रकार की आपदा में आम आदमी को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध करवाने के साथ आपके नुकसान की भरपाई की व्यवस्था भी सरकार करेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील के अति वर्षा से प्रभावित ग्रामों के भ्रमण के दौरान नागरिकों को धीरज देते हुए यह बातें कही।

अथाईखेड़ा में अति वर्षा से प्रभावित बुजुर्ग माताजी के आँसू पोंछ कर धीरज देते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान और मैं आपके बेटे हैं, चिंता नहीं करें जो कठिनाई या आपदा आई है उससे निपटने में सरकार सक्षम है। किसी को भी दुखी, परेशान या बेघर नहीं होने दिया जायेगा।

राज्य मंत्री यादव को जानकारी मिलते ही वह अथाईखेड़ा, ओडेर, घाटबमूरिया, बहादुरपुर आदि ग्रामों में पहुँचे और केथन, कौचा तथा बेतवा नदी में बढ रहे जल-स्तर से प्रभावित इन ग्रामों में राहत और बचाव कार्य प्रारम्भ करवाये। अति वर्षा से प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन समिति ने अपने स्तर से होने वाले कार्य शुरू कर दिये हैं। जिन स्थानों पर जल भराव हो गया है और जहाँ होना संभावित है, वहाँ के रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।
 
  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!