भोपाल समेत 9 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन चौकस

भोपाल। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने राज्य के भोपाल समेत 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि प्रशासन मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद से अलर्ट मोड पर है.

गुना, विदिशा और राजगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
दरअसल, इन दिनों मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मानसून सेंट्रल जोन में सक्रिय हो गया है. ऐसे में गुना, विदिशा और राजगढ़ जिले में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रदेश में बीते दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर पहुंच गए हैं. शुक्रवार सुबह तक गुना मे 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

राजधानी भोपाल समेत 9 जिलो मे रेड अलर्ट
राजधानी भोपाल में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने भोपाल सहित 9 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है. बता दें कि भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके अलावा, प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें नीमच, देवास, रतलाम, उज्जैन, धार, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, नरसिंहपुर जिले शामिल है. जहां देर रात से बारिश जारी है. यह वह जिले हैं जहां मानसूनी की बारिश सामान्य से कम हुई है. लेकिन मानसूनी बारिश इन जिलों में भी रुक-रुक कर हो रही है. 24 घंटे के दौरान इंदौर में 7 मिलीमीटर, उज्जैन में 3 मिलीमीटर, रायसेन में 33 मिलीमीटर और होशंगाबाद में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!