जौहर यूनिवर्सिटी तोड़ने के मामले को लेकर आजम खान के सर्मथन में उतरे दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली । कांग्रेस की ओर से विपक्षी एकजुटता को धार देने की कोशिश शुरु हो चुकी है। आने वाले उत्तरप्रदेश चुनाव में भले ही कांग्रेस अपने दम पर उतरने का ऐलान कर दिया हैं, लेकिन उस अभी समाजवादी पार्टी के साथ संभावनाएं दिखती हैं।इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जेल में बंद आजम खान के समर्थन में उतर आए हैं। आजम के जौहर यूनिवर्सिटी तोड़ने के मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा केवल विध्वंस में विश्वास करती है, निर्माण में नहीं। जौहर विश्वविद्याल  शिक्षण संस्थान हैं, उसमें तोड़ फोड़ की क्या आवश्यकता है? केवल इसकारण कि उस खड़ा करने में आजम जी ने अपना पूरा राजनैतिक जीवन झौंक दिया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि योगी जी उच्च कोटि की नई विश्वविद्यालय खड़ी करिए, जौहर विश्वविद्यालय को और कैसे उच्च कोटि की शिक्षण संस्थान बना सकते उस पर विचार करिए उस नष्ट करने की पहल ना करें। दिग्विजय सिंह का यह बयान उस समय में आया है, जब रामपुर सेशन कोर्ट ने 2019 में एसडीएम सदर के जौहर यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ने के आदेश को सही ठहराकर आजम खान की अपील को खारिज कर दिया था। 
बात दें कि जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसान लगातार आजम पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते रहे। 26 किसानों ने आजम के खिलाफ केस भी दर्ज कराए थे, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था।आजम को भूमाफिया घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा दिग्विजय ने पेगासस मामले को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। पेगासस राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है, यह कोई जासूसी का मुद्दा नहीं है। इजराइल ने पेगासस सॉफ्टवेयर भारत को बेचा है। अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, सैन्य अधिकारियों की जासूसी करती है,तब उनकी सारी जानकारी इजराइल की सरकार को मिल जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!