हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, हॉकी खिलाड़ियों को नौकरी व 2.5-2.5 करोड़ मिलेंगे

चंड़ीगढ़।

हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सीएम ने खुद पत्रकारों को मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से बुलाने का फैसला किया गया। सीएम ने ओलिंपिक में हॉकी में जीत पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि टीम में शामिल राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये और ग्रुप बी सीनियर कोच की नौकरी दी जाएगी।

चंडीगढ़ हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को मिले कांस्य पदक का जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज समेत सभी मंत्रियों ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तो बाकायदा मिठाई लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। इससे पहले अंबाला छावनी में अनिल विज ने अपने समर्थकों के बीच खुशी मनाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन शुक्रवार है। दो दिन शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार व मंगलवार तक मानसून सत्र चल सकता है। सत्र की अवधि हालांकि विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय होगी, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह सत्र तीन दिन से अधिक नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के पहले कार्यकाल में खेल मंत्रालय अनिल विज के पास ही था। अब संदीप सिंह खेल राज्य मंत्री हैं। वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। अनिल विज ने ही ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपये का नकद इनाम दिए जाने की नीति बनाई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पालिसी को लागू करते जरा भी देर नहीं लगाई।

भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार और सुमित कुमार हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग में सीधे सीनियर कोच की नौकरी दी जाएगी। मनोहर लाल ने कहा कि ओलिंपिक खेलों में पदक हासिल करने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!