औरैया के प्रशांत अवस्थी की कविता 48 भारत रत्न विजेताओं पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय काव्य संकलन भारत रत्न काव्य माला के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में शामिल

इटावा:औरैया के जाने-माने शोधकर्ता कवि व शिक्षक प्रशांत अवस्थी ने 48 भारत रत्न विजेता हस्तियों पर आधारित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज प्रथम अंतर्राष्ट्रीय काव्य संकलन में कविता लिखकर एक बार फिर अपनी लेखन शैली से जिले का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

शहर के ब्रह्म नगर निवासी प्रशांत अवस्थी ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर शोध कार्य करते हुए एक कविता लिखकर भेजी। जिसे कृषि विज्ञान केंद्र करनाल व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहायक वैज्ञानिक डॉ विजय कौशिक द्वारा संपादित भारत रत्न काव्य माला में चयनित कर लिया गया। भारत रत्न काव्य माला भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त देश की 48 हस्तियों के जीवन पर आधारित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय काव्य संकलन है। इस काव्य संकलन में प्रशांत अवस्थी उत्तर प्रदेश निवासी एकमात्र कवि हैं। प्रशांत ने बताया कि भारत रत्न काव्य माला में देश विदेश के 48 शोधकर्ताओं एवं रचनाकारों की कविताएं शामिल हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा प्रशांत अवस्थी सहित सभी 48 कवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में ही भारत का शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ राधाकृष्णन का शिक्षा के क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में स्थान रहा है। उनके जीवन पर कविता लिखना मेरे लिए गर्व की बात है। जल्द ही यह पुस्तक हमारे बीच में होगी। इस संकलन में देश के अलावा दोहा (कतर) , मस्कट (ओमान)के लोग भी शामिल हैं। प्रशांत अवस्थी की इस उपलब्धि पर उनके संबंधियों शुभचिंतकों साथी शिक्षकों व कवियों ने शुभकामनाएं प्रदान की।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!