बीजेपी नेता और विधायक के बयान पर भड़की शिवसेना, भाजपा पार्टी का अंत निकट आ गया

मुंबई । बीजेपी नेता और विधायक प्रसाद लाड की ओर से शिवसेना भवन गिराने संबंधी बयान को लेकर शिवसेना खासी नाराज दिख रही है। पूरे मामले पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर जमकर निशाना साधकर लिखा है कि बीजेपी कभी जमीनी स्‍तर से जुड़े वफादार कार्यकर्ताओं की पार्टी थी। इसमें गुंडों या बाहरी लोगों के लिए कोई स्‍थान नहीं था। लेकिन अब पार्टी की मूल विचारधारा वाले लोग नीच लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं,इसके बाद इस पार्टी का अंत निकट है। 
बता दें कि बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने पिछले दिनों धमकी भरे लहजे में कहा था कि वह शिवसेना भवन पर हमला कर उस पूरा तोड़ डालने वाले हैं। वहीं बीजेपी नेता ने कहा है, मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश भी किया गया है। उन्‍होंने अपने बयान पर सफाई देकर कहा कि मैंने अपने संबोधन में कहा था कि जब दादर-माहिम आते हैं,तब यहां इतनी बड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की जाती है, जैसे हम शिवसेना भवन पर हमला करने जा रहे है। उन्‍होंने कहा है कि मैंने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी है। 
सामना में लिखा है कि शिवसेना भवन में स्व. बालासाहेब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्‍थापित है। उनका भगवा झंडा भी भवन में फहराया जाता है। सामना में शिवसेना ने लिखा है कि भूमिपुत्रों की अस्मिता का प्रतीक माने जाने वाले शिवसेना भवन को जिस किसी ने भी बुरी नजरों से देखा है, वे सभी नेता और उनकी पार्टी वर्ली गटर में बह गए, वे दोबारा किसी को नहीं मिले है।शिवसेना के कई राजनीतिक पार्टियों से मतभेद हैं। उन्‍होंने हमें समय-समय पर चुनौती भी दी है। लेकिन शिवसेना ने उन सभी चुनौतियों का छाती पर चढ़कर सामना किया है। लेकिन अभी तक किसी पार्टी ने तोड़फोड़ की बात नहीं की है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!