नई दिल्ली ।
ओलंपिक खेलों से भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। महिला हॉकी टीम ने 41 साल बाद यह कारनाम करके दिखाया है। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने विजयी गोल किया। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया है। अब भारतीय महिलाओं की हॉकी टीम गोल्ड से सिर्फ दो कदम दूर है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्विट कर महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।
दुती चंद नहीं कर पाई क्वालीफाई
इससे पहले सोमवार को भारत की स्टार धाविका धाविका दुती चंद सोमवार को ओलंपिक स्टेडियम ट्रैक-2 में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक हीट-4 में दौड़ते हुए दुती ने सीजन की सर्वश्रेष्ठ 23.85 टाइमिंग के साथ समाप्त किया, लेकिन इसके बावजूद यह अच्छा नहीं रहा क्योंकि यह स्पर्धा में दुती चंद 7वें स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।









