सागर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 170 पन्नों की चार्जशीट

दिल्ली पुलिस ने सागर धनखड़ हत्याकांड में 170 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। 3 महीने की तहकीकात के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास सुशील कुमार के खिलाफ सबूतों और गवाहों की पूरी लिस्ट तैयार हो गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत कुल 20 आरोपी बनाए हैं। इनमें से अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 5 अभी भी फरार हैं। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार पर जो आरोप लगाए गए हैं, अगर वो साबित हो गए तो ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार के लिए जेल में लंबा वक्त बिताना पड़ सकता है।

क्या था मामला?

4-5 मई की रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 23 साल के पहलवान सागर को पीटा गया था। बुरी तरह पिटाई की वजह से सागर धनखड़ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। सागर की मौत के बाद पहलवान सुशील कुमार फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने हत्या के 18 दिन बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। 4-5 मई की रात का एक वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें दिख रहा था कि सुशील कुमार के हाथ में डंडा है। उसी वीडियो में सुशील के कुछ और साथी दूसरे लोगों को भी पीटते दिख रहे थे।

क्यों हुई मारपीट?

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक सुशील पहलवान के खेमे के कई जूनियर पहलवान सागर धनखड़ के साथ चले गए थे, जिससे सुशील कुमार नाराज था। दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि वर्चस्व की लड़ाई के चलते ही सागर धनखड़ की हत्या हुई थी। चार्जशीट के मुताबिक सुशील कुमार और सागर धनकड़, अपने साथियों की मदद से ज़मीन की खरीद-फरोख्त के रैकेट से जुड़े हुए थे। दोनों खेमों के पहलवान विवादित ज़मीन खरीदने और उस पर कब्ज़ा दिलाने का धंधे में शामिल थे, और मुनाफे के इसी धंधे पर वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में विवाद चल रहा था।

इनकी लड़ाई में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार दिल्ली के कुख्यात अपराधी काला जठेड़ी का कनेक्शन भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक पहलवानों के दोनों खेमे के लोग गैंगस्टर काला जठेड़ी से जुड़े हुए थे और उसकी मदद से इस काले धंधे में फल-फूल रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!