चीन के 18 प्रांतों में फैला डेल्‍टा वैरिएंट, ब्राजील में 910, रूस में 789 की मौत, अमेरिका में एक लाख से ज्‍यादा मामले मिले

वाशिंगटन ।

दुनिया के कई मुल्‍कों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर समग्र वैश्विक कोविड -19 कैसलोएड 19.77 करोड़ को पार कर गया है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्‍या 42.1 लाख से ज्‍यादा हो गई हैं। ब्राजील और रूस में कोरोना से होने वाली मौतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यही नहीं अमेरिका में एकबार फ‍िर संक्रमण की शुरुआत हो गई है। सबसे बुरा हाल फ्लोरिडा का है।

अमेरिका में एक लाख से ज्‍यादा मामले मिले

पूरे अमेरिका में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 1,01,171 मरीज मिले हैं। 30 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फ्लोरिडा राज्य में हालात बेकाबू हो रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या में पचास फीसद बढ़ोत्तरी हुई है। अमेरिका के हर पांच मरीजों में एक मरीज फ्लोरिडा का है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण यहां मास्क की अनिवार्यता कर दी गई है।

अमेरिका में फ्लोरिडा बना संक्रमण का नया केंद्र

फ्लोरिडा अमेरिका में वायरस का नया हॉट स्‍पाट बन गया है। फ्लोरिडा में कोरोना के 21,683 नए मामले आए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में इतने ज्‍यादा केस सामने आए हैं। अमेरिका के सभी नए मामलों का करीब पांचवा हिस्सा फ्लोरिडा से है। इस हफ्ते इस अमेरिकी राज्य में महामारी से 409 लोगों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 39 हजार हो गया है। फ्लोरिडा में कोरोना के मामले पिछले एक हफ्ते में 50 फीसद तक बढ़ गए हैं।

चीन के 18 प्रांतों में फैला डेल्‍टा वैरिएंट

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के 18 प्रातों में कोरोना का डेल्‍टा वैरिएंट फैल गया है। इन राज्‍यों के 27 शहरों में पिछले 10 दिनों में संक्रमण के 300 मामले सामने आए हैं। इन शहरों में बीजिंग, जिआंगसू और सिचुआन भी शामिल हैं। आलम यह है कि मध्‍य एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 95 तक पहुंच गई है। संक्रमण के प्रकोप वाले क्षेत्रों से आने वाले लोगों, वाहनों, विमानों और रेल के बीजिंग में प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है।

ब्राजील में 910 लोगों की मौत

ब्राजील में महामारी से मौतों का सिलसिला जारी है। ब्राजील में बीते 24 घंटों में महामारी से 910 मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 5,56,370 हो गई है। ब्राजील में 37,582 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19,917,855 हो गया है। ब्राजील के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि मुल्‍क कोरोना की नई लहर का सामना कर रहा है। यह हाल तब है जब 4.14 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है जबकि 14.2 करोड़ लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है।

रूस में 789 ने गंवाई जान

रूस में में कोरोना से होने वाली मौतें कम नहीं हो रही हैं। रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 22,804 मामले सामने आए हैं जबकि 789 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही रूस में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,288,677 हो गया है। वहीं महामारी से मरने वालों की संख्‍या 159,352 हो गई है। मास्को में 2,484 नए मामले दर्ज किए गए। एक दिन पहले मास्‍को में 3,514 नए केस सामने आए थे। बीते 24 घंटे में 17,271 मरीज अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज भी किए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!