डब्ल्युएचओ के आपात निदेशक ने कहा- वैक्सिनेशन के अलावा कोरोना से बचने का कोई उपाय नहीं

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्युएचओ) ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स और धीमे टीकाकरण को लेकर चेताया है। शुक्रवार को संगठन ने कोरोना के डेल्टा स्वरूप को लेकर भी चेतावनी दी। डब्ल्युएचओ के आपात निदेशक माइकल रेयान ने कहा है कि वैक्सिनेशन के अलावा कोरोना से बचने का कोई जादुई उपाय नहीं है। डब्ल्युएचओ ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट दुनिया के 132 देशों और हिस्सों में फैल चुका है। पहली बार इस वेरिएंट की पुष्टि भारत में हुई थी। रेयान ने कहा, डेल्टा एक चेतावनी है। यह वायरस विकसित हो रहा है, लेकिन यह सतर्क होने का समय है कि इससे पहले कि खतरनाक वेरिएंट सामने आएं, हमें कुछ करना होगा। संगठन के प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा, अब तक चार वेरिएंट्स ऑफ कन्सर्न सामने आ चुके हैं और जब तक ये वायरस फैलता रहेगा और वेरिएंट्स आएंगे।
  उन्होंने कहा कि एक औसत के हिसाब से बीते चार हफ्तों में डब्ल्युएचओ के 6 क्षेत्रों में से पांच में संक्रमण 80 फीसदी तक बढ़ गया है। इस दौरान रेयान ने कहा कि डेल्टा ने कई देशों को प्रभावित किया है, लेकिन वायरस के प्रसार को रोकने के उपाय काम आ रहे हैं। इनमें फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, हाथों की सफाई और खराब वेंटिलेशन और व्यस्त जगहों पर ज्यादा समय बिताने से बचना शामिल है। उन्होंने कहा, ये डेल्टा स्ट्रेन को रोक रहे हैं। खासतौर से तब जब आप इसमें टीकाकरण को और मिला लें। संगठन चाहता है कि सभी देश सितंबर के अंत तक कम से कम 10 फीसदी आबादी का टीकाकरण कर लें। वहीं, इस साल के अंत तक यह आंकड़ा 40 फीसदी और 2022 के मध्य तक 70 प्रतिशत हो। डब्ल्युएचओ प्रमुख ने कहा, हम इन लक्ष्य को प्राप्त करने से अभी बहुत दूर हैं। उन्होंने कहा कि डब्ल्युएचओ के 194 सदस्य देशों में से आधे से ज्यादा ने अपनी 10 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण कर लिया है। एक-चौथाई से कम सदस्यों ने 40 फीसदी और केवल तीन देशों ने 70 फीसदी टीकाकरण किया है। संगठन ने कहा कि बुरुंडी, एरीट्रिया और उत्तर कोरिया ही केवल ऐसे देश हैं, जहां कोविड-19 टीकाकरण शुरू होना बाकी है। टेडरोस ने कहा कि संक्रमण की मौजूदा दर के हिसाब से अगले दो हफ्तों में संक्रमण 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा। जबकि, असल आंकड़े काफी ज्यादा होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!