प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम

भोपाल : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम 7 अगस्त को प्रदेश की सभी 25 हजार 435 उचित मूल्य दुकानों पर होगा। गरिमामय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद कर संबोधित भी करेंगे। प्रत्येक दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को बैग में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। हितग्राहियों को एक दिन पूर्व निमंत्रण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 7 अगस्त को प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अन्न योजना कार्यक्रम में सभी जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रत्येक जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए एक-एक आई.ए.एस. अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रत्येक दुकान पर नोडल अधिकारी

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में प्रत्येक उचित मूल्य दुकान के लिये नोडल अधिकारी जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त किया जाएगा, जो कार्यक्रम की तैयारी एवं आयोजन की व्यवस्था देखेंगे। नोडल अधिकारी उन्हें आवंटित दुकान पर सभी तैयारियों की रिपोर्ट जिले में स्थापित कन्ट्रोल रूम को देंगे। प्रत्येक दुकान के लिए सामाजिक टीम भी होगी, जिसमें सतर्कता समिति, क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव एवं स्थानीय प्रबुद्धजन शामिल रहेंगे।

बैग सहित राशन सामग्री का वितरण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत सभी पात्र परिवारों को बैग सहित राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को कार्यक्रम के दिन बैग में राशन सामग्री दी जाएगी। इसी दिन प्रात: 9 बजे ग्राम में प्रभातफेरी निकालकर हितग्राहियों को कार्यकम स्थल पर आमंत्रित किया जाएगा। उचित मूल्य दुकान से संबद्ध अन्य ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उचित मूल्य दुकान पर कार्यक्रम में आये हितग्राहियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फैज अहमद किदवई ने सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टर्स को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!