महाराष्ट्र में मिला जीका वायरस का पहला मामला, केरल में भी दो नए मामले आए

मुंबई । केरल के बाद अब महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र में जीका संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। पुणे निवासी एक महिला को इस वायरस ने चपेट में लिया है। उधर, केरल में दो नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 63 हो चुकी है। इस तरह जीका वायरस के मामला एक राज्य के बाद दूसरे राज्य़ में भी सामने आने लगे हैं।

पुणे में महिला जीका वायरस से संक्रमित मिली

पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक 50 साल की महिला मरीज में जीका वायरस पाया गया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि महिला में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। 50 वर्षीय महिला को जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है। उसे जीका के साथ-साथ चिकनगुनिया भी था। एक चिकित्सा दल शनिवार को महिला के गांव बेलसार पहुंचा और सरपंच तथा ग्राम पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें एहतियाती उपायों के बारे में जानकारी दी।

केरल में दो नए मामलों की पुष्टि

केरल में लगातार जीका वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को बताया कि राज्य में दो और लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ केरल में कुल 63 लोगों में जीका वायरस पाया गया है। इसमें से तीन सक्रिय मामले हैं।

कैसे फैलता है जीका वायरस, क्या हैं लक्षण ?

जीका वायरस एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। मरीजों में सामान्य तौर पर कोई लक्षण नहीं दिखाई देता। उन्हें बुखार, शरीर दर्द व आंख के संक्रमित होने की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिला को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 80 फीसद जीका संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं दिखाई देता। 20 फीसद में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ज्यादा पानी पीने, आराम करने और बुखार की दवा लेने से लोग ठीक हो जाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!