देश में कोरोना के वास्‍तविक संक्रमितों की संख्‍या है 30 गुना अधिक, ICMR के सीरो सर्वे में दावा

ICMR का एक नया दावा सामने आया है। इसके अनुसार देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्‍या कहीं ज्‍यादा है। एक अनुमान के अनुसार यह 30 गुना ज्‍यादा है। यह आंकड़ा वर्तमान संख्‍या के हिसाब से तय किया गया है। देश के 70 जिलों में कराए गए चौथे सीरो सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 67.6 फीसद लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी मिली थी। किसी वायरस से संक्रमित होने या उसका टीका लगाने के बाद शरीर में उस वायरस के खिलाफ एंटीबाडी बनती है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के चौथे सीरो सर्वे के आंकड़ों के आधार पर स्वतंत्र महामारी रोग विशेषज्ञ डा. चंद्रकात लहारिया ने यह दावा किया है। उनके मुताबिक प्रत्येक कोरोना संक्रमित पर 30 मामले छूट गए या उनका पता ही नहीं चल पाया। देश में कोरोना संक्रमितों की वास्तविक संख्या 30 गुना ज्यादा है जो मौजूदा 3.16 करोड़ के आंकड़े के हिसाब से 90 करोड़ बैठती है।

जानिये किस राज्‍य की क्‍या स्‍टेटस

मध्य प्रदेश में प्रत्येक केस पर 83 मामले, झारखंड में 63, राजस्थान में 62, गुजरात में 61 और बिहार में 59 मामले छूट गए या उनका पता नहीं चल पाया। प्रमाणित और अप्रमाणित मामलों के बीच सबसे ज्यादा 98 का अंतर उत्तर प्रदेश में रहा। यानी राज्य में प्रत्येक कोरोना केस पर 98 मामले छूट गए या पकड़े नहीं गए। केरल में यह अंतर सबसे कम छह का रहा। विश्लेषण के अनुसार, देश में प्रयोगशाला की जांच में संक्रमित पाए गए प्रत्येक मामले पर अप्रमाणित या अनिर्धारित मामलों की संख्या 6 से 98 तक थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!