शासकिय कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश मे महंगाई भत्ता सहित प्रमोशन की मांग पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के समर्थन में कांग्रेस भी शामिल हो गई है. कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. दरअसल गुरुवार को मध्य प्रदेश के 43 कर्मचारी संगठनों एक साथ संयुक्त मोर्चे के तहत काम बंद कर सरकार को जल्द से जल्द दो मांगों पर विचार करने का आग्रह किया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस का दल पीसी शर्मा के नेतृत्व में राजभवन में राज्यपाल से मिलने पहुंचा. राजभवन में राज्यपाल को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि 6 लाख से अधिक कर्मचारियों की मांग राज्य सरकार को मान लेनी चाहिए. कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंहगाई भत्ता और राज्य भत्ता में 16 प्रतिशत का अंतर है. जिससे 5 प्रतिशत बढ़ाने की मांग कर रहे है. इस मांग को मध्य प्रदेश के पेशनर, प्रदेश के राज्य कर्मचारी सहित निगम मंडल के कर्मचारी लगातार हड़ताल कर रहे है.

कर्मचारियों ने किया था सामूहिक अवकाश

पीसी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी 43 संघठनों ने गुरुवार को एक दिन का सामुहिक अवकाश कर विरोध जताया था. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार ने एक मांग तो मान ली है, लेकिन अभी भी अन्य मांग बाकी है. जिसको लेकर आज गवर्नर मंगू भाई पटेल को ज्ञापन सौंपा हैं. राज्यपाल मध्य प्रदेश के चीफ होते हैं, वह इस मामले में हस्तक्षेप कर के कर्मचारियों को न्याय दिलाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!