मध्‍य प्रदेश के डिंडौरी जिले में नक्‍सलवाद पर अंकुश के लिए सीआरपीएफ के साथ हॉकफोर्स जवानों की होगी तैनाती

डिंडौरी।

जिले को लगभग एक दशक बाद फिर नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में शामिल करने के बाद पुलिस नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए एक्शन प्लान को अंतिम रूप दे रही है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे क्षेत्र में तीन पुलिस चौकी के साथ पांच कैंप तैयार करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यहां हॉकफोर्स के साथ सीआरपीएफ के लगभग तीन सौ जवान तैनात करने की भी तैयारी है। वन विभाग के साथ प्रशासन की मदद से पुलिस महकमा प्लान तैयार कर शासन को भेज रहा है। गौरतलब है कि जिले के तीन थाना करंजिया, बजाग व समनापुर को पूरी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों के सीमावर्ती गांवों में नक्सलियों की सुगबुगाहट चर्चाओं में रही है।

125 किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित

जिले की सीमा मंडला और छत्तीसगढ़ राज्य से बिल्कुल लगी हुई है, जिसके कारण लगभग 125 किलोमीटर लंबे इलाके को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया है। सुरक्षा व चौकसी बढ़ाने के लिए तीन नई पुलिस चौकियां व कैंप बनाने के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। वन विभाग से जमीन मिलते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि जब पडोसी राज्य छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर फ़ोर्स का दबाव बढ़ने के साथ नक्सली कोई वारदात को अंजाम देते हैं तो उसके बाद वे सीधे सुरक्षित पनाहगाह डिंडौरी जिले के सीमावर्ती ग्रामों में शरण लेने पहुंचते हैं।

सीमावर्ती क्षेत्र में चलेगा जागरुकता अभियान

वन विभाग व प्रशासन की मदद से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों का समुचित विकास करने के लिए पुलिस विभाग के द्धारा एक्शन प्लान बनाया गया है। बताया गया कि प्लान के तहत उन क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी समुदाय के सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। शिक्षा का स्तर और सुधारने के भी प्रयास कराए जाने की योजना है। छत्तीसगढ़ से लगे सीमावर्ती ग्रामों में पुलिस के द्धारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

2011 में प्रभावित जिलों की सूची से हटा था जिला

डिंडौरी जिला पहले भी नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में शामिल रहा है। नक्सल गतिविधियां लंबे समय तक न होने के चलते केंद्र सरकार ने वर्ष 2011 में डिंडौरी जिले को नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया था। अब ख़ुफिया रिपोर्ट के आधार पर दोबारा नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में डिंडौरी का नाम फिर से शामिल कर लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!