तीरंदाज अतनु दास ने रोमांचक मुकाबले में कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 6-5 से जीत दर्ज की

टोक्यो: भारतीय तीरंदाज अतनु दास पुरुष व्यक्तिगत 1/16 एलिमिनेशन का मुकाबला खेल रहे थे जिसमें उनके प्रतिद्वंदी थे कोरिया के खिलाड़ी जिन्ह्येक, जो 2012 के मेडलिस्ट भी थे. इस मुकाबले में अतनु को कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 6-5 से जीत हासिल हुई है.

अतनु पहले सेट में 0-2 से पीछे चल रहे थे जिसके बाद वो लगातार तेजी से आगे बढ़ते हुए प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए हैं.

ये पहली बार है जब कोई भारतीय पुरुष खिलाड़ी ओलंपिक में तीरंदाजी का प्री क्वार्टर फाइनल खेलेगा. अतनु से पहले विश्व नंबर एक दीपिका कुमारी ने बीती रात ये उपलब्धि हासिल की थी. वो प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गईं थीं.

आज दिन की शुरुआत में अतनु का सामना पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन का मुकाबला खेल रहे थे जिसमें उनके प्रतिद्वंदी थे चीनी ताइपे के खिलाड़ी चेंग यू डेंग. इस मुकाबले में अतनु को 6-4 से जीत हासिल हुई है.

दूसरे तीरंदाज तरुणदीप राय ने पुरुष अंतिम 32 वर्ग के मुकाबले में यूक्रेन के हनबिन ओलेस्की को मात दी, लेकिन वह अपने सफर को इससे आगे नहीं बढ़ा सके.

वहीं, दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के करीब पहुंच गई हैं. उन्होंने अंतिम 8 में जगह बना ली है. दीपिका ने अंतिम 16 के मुकाबले में अमेरिका की जेनिफर फर्नाडेज को 6-4 से हरा दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!