बड़ा हादसा : डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 19 की मौत, 24 घायल

लखनऊ। बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में एक डबल डेकर निजी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ. बताया जा रहा है कि बस लुधियाना, पंजाब से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही थी.बाराबंकी में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी. तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे. इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई.

हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर आधी रात को हुआ है. बताया जा रहा है कि बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी. बस में मजदूर सवार थे, जो बिहार लौट रहे थे. बस में लगभग 140 यात्री सवार थे, जिनमें से 19 की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों ने बताया कि वो सभी पंजाब और हरियाणा में मजदूरी करते थे और अपने घर बिहार लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक, मारे गए मजदूर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा और बाकी जगहों से थे.

एसपी ने बताया कि हाईवे पर बस खराब हो गई थी, जिसके चलते बस के कुछ यात्री बस में अंदर व वह कुछ बाहर टहल रहे थे. इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!