विपक्षी नेताओं को नहीं मिल रहा सदन में प्रस्ताव रखने का मौका : तेजस्वी यादव

पटना । बिहार राष्ट्रीय जनता दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता को प्रस्ताव रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। खबरों के मुताबिक तेजस्वी ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि हम कल सदन में 2 प्रस्ताव रखेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि आज सदन में आपको प्रस्ताव रखने का मौका नहीं मिला, आपको कल सदन में प्रस्ताव रखने का मौका मिलेगा। ऐसे दिन आ गए कि विपक्ष के नेता को सदन में प्रस्ताव रखने का भी मौका नहीं मिल रहा।
वहीं, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक हेलमेट पहनकर और काला मास्क लगाकर सदन पहुंचे। दरअसल करीब चार महीने पहले सदन में हुई हिंसा को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर दबाव बनाने के लिए राजद की ओर से यह सांकेतिक विरोध किया गया है। विधायकों ने 23 मार्च की घटना की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि वे डर हुए हैं, क्योंकि यह सरकार उन्हें अचानक से पिटवा सकती है। 
गौरतलब है कि 23 मार्च को पुलिस बल को कथित तौर पर बगैर वारंट की गिरफ्तारी की शक्ति देने वाला एक विधेयक सदन में पेश करने के बाद अभूतपूर्व स्थित देखने को मिली थी। उस दिन विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष का घेराव करने वाले विपक्ष के विधायकों को हटाने के लिए सदन में पुलिस बुलानी पड़ी थी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक और पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा माफी मांगे जाने से कम कुछ मंजूर नहीं है। हमारे नेता तेजस्वी यादव सदन में इस आशय का प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!