ग्वालियर-चंबल संभाग सहित पांच जिलों में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट

भोपाल ।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों के अलावा राजगढ़, आगर, नीमच, मंदसौर व टीकमगढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बताई गई है। भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रीवा व सागर संभाग के अनेक स्थान और जबलपुर व शहडोल संभाग के कुछ स्थानों में भी बौछारें पड़ सकती हैं।
इधर, बीते 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मप्र में मानसून सक्रिय रहा। इसके चलते रतलाम में 120 मिलीमीटर, शाजापुर में 83 मिलीमीटर और पचमढ़ी में 56 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विज्ञानी एके शुक्ला के अनुसार वर्तमान में उत्तरी मप्र के मध्य भाग पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ इसी सिस्टम से होकर त्रिपुरा तक जा रहा है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्व-पश्चिमी ट्रफ गुना के आसपास से होकर गुजर रहा है। कर्नाटक तट से केरल के तट तक एक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है। इन पांच वेदर सिस्टम के कारण प्रदेश में बरसात हो रही है।
प्रदेश के इन जिलों में दर्ज की गई इतनी बारिश
रतलाम–120 मिलीमीटर
शाजापुर–83
पचमढ़ी — 56
खंडवा–43
उज्जैन–42.4
खरगौन –22.4
नौगांव–17.4
भोपाल–29.6
सागर–16.8
धार–16.4
होशंगाबाद–11.9
इंदौर–11.6
गुना–11.3
जबलपुर–9.8
सीधी–7.4
टीकमगढ़–6.0
उमरिया–4.7
रायसेन–4.6
खजुराहो–3.6
छिंदवाड़ा–3.4
सतना–2.2
नरसिंहपुर–2.0
बैतूल–1.6
मंडला–1.0

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!