जबलपुर से गायब हो गये 60 हजार गरीब परिवार

जबलपुर ।

जिले से 60 हजार गरीब परिवार कम हो गये। इस बात का खुलासा जिला प्रशासन की गरीबी रेखा की सूची से हुआ है। जिले में पहले जहां चार लाख 21 हजार गरीबी रेखा के कार्ड बने थे वहीं अब मात्र तीन लाख 61 हजार गरीब परिवार रह गये हैं।

कोरोना संकट काल के शुरूआती दौर में सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को मुफ्त राशन बांटने का निर्णय लिया, लेकिन साथ ही जिला प्रशासन की टीम को सर्वे की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। टीम ने जब सर्वे शुरू किया तो कई तरह के खुलासे सामने आये। जिला प्रशासन के अलग-अलग विभागों ने बीपीएल परिवारों की बारीकी से जांच की तो इनमें से कई के पते गलत निकले, कुछ ऐसे परिवार हैं जिन्होंने अरसे से सरकारी राशन ही नहीं लिया, और कुछ के बताए पते पर जब टीम पहुंची तो वहां झोपड़ी या गरीबी दिखने के बजाए दो से तीन मंजिला मकान बने हुए थे। यानी गरीबी से इनका कोई नाता नहीं था। इससे स्पष्ट हो गया कि लोगों द्वारा गरीबी रेखा के राशन कार्ड का दुरूपयोग किया जा रहा है। इसलिए सर्वे टीम की रिपोर्ट के बाद ऐसे 60 हजार परिवारों का नाम बीपीएल सूची से काट दिया गया। फिलहाल जिला खाद्य आपूर्ति विभाग जिले में तीन लाख 61 हजार परिवारों को बीपीएल कार्ड धारी मानते हुए प्रतिमाह राशन दे रहा है। इस आंकड़े में 40 हजार परिवार अति गरीब की श्रेणी में हैं।

नहीं हुई कोई कार्रवाई: पिछले सालों में 60 हजार फर्जी बीपीएल परिवारों के नाम गरीबी रेखा की सूची से काट दिए गए हैं जो पात्रता नहीं रखते थे। इसमें बहुत से लोग ऐसे सामने आये जो गलत तरीके से कार्ड बनवाकर उसका दुरूपयोग कर रहे थे। बावजूद इसके जिला प्रशासन की टीम ने सूची से ऐसे लोगों के सिर्फ नाम काटने का काम किया उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!