दिल्ली सरकार को बड़ा फैसला, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सिनेमा हॉल, मेट्रो और बसों से हटाई पाब

दिल्ली सरकार ने सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया है। इसके अलावा, राजधानी में अब 100 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो और बसों का संचालन हो सकेगा। इससे पहले मेट्रो और बसों का 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन हो रहा था। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बयान जारी कर बताया कि अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकते हैं। 

डीडीएम ने अपने आदेश में कहा है कि 26 जुलाई सुबह 5 बजे से कोरोना प्रोटोकॉल के साथ दिल्ली में मेट्रो और बसों को 100% क्षमता के साथ संचालित की जा सकेंगी। आदेश में कहा गया है कि सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

बता दें कि राजधानी में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए और 1 मरीज की मौत हुई। 69 कोरोना से ठीक हुए। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14, 35,778 हो चुकी हैं। फिलहाल राजधानी में 573 एक्टिव केस हैं। इनमें 14,10,164 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, अब तक 25,041लोगों की मौत हो चुकी है। 

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 2.3 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है, जबकि 72.7 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें 23.4 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर 1.6 प्रतिशत रह गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!