भारत ने बांग्लादेश के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, पहली बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची पड़ोसी देश

देश के तमाम राज्यों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए प्राणवायु पहुंचाने वाली भारतीय रेलवे ने अब पड़ोसी देश बांग्लादेश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। शनिवार को रेलवे ने 200 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस बांग्लादेश के लिए रवाना हुई। ये ट्रेन रविवार को पहुंचेगी। ये पहली बार है कि जब कोई ऑक्सीजन एक्सप्रेस पड़ोसी देश की मदद के लिए रवाना हुई है।

भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ऑक्सीजन एक्सप्रेस बांग्लादेश के लिए अपनी यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है। यह पहली बार है जब ऑक्सीजन एक्सप्रेस पड़ोसी देश के लिए भेजी जा रही है। 10 कंटेनर में 200 टन ऑक्सीजन की लोडिंग का काम आज सुबह 9.25 बजे पर पूरा हो गया। झारखंड के टाटा नगर से 200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस के रविवार सुबह बांग्लादेश पहुंचने की संभावना है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल से 200 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन को बांग्लादेश के बेनापोल तक पहुंचाने के लिए एक मांगपत्र रखा गया था।

गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्यों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया था। रेलवे ने 24 अप्रैल 2021 को इस अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक 480 ऐसी ट्रेनों का परिचालन कर चुका है और देश के अलग-अलग हिस्सों में 38,841 टन ऑक्सीजन पहुंचा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!