प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेचे अपने 2 घर, ऑफिस भी दिया किराए पर

प्रियंका चोपड़ा उन शीर्ष एक्ट्रर्स में से एक हैं। जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना नाम बनाया है। प्रियंका दुनिया भर में कई संपत्तियों की मालिक है। उनके पास मुंबई, गोवा यहां तक की लॉस एंजिल्स में संपत्तियां है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री ने मुंबई में कुछ प्रॉपर्टी को बेच दिया है। वहीं कुछ संपत्तियों को किराए पर दे दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में दो अपार्टमेंट कुल 7 करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार बर्फी अभिनेत्री ने मार्च में 3 करोड़ रुपए में राज क्लासिक, वर्सोवा, अंधेरी (डब्ल्यू) की सातवीं मंजिल पर स्थित मकान को 3 करोड़ में बेचा है। वहीं इस फ्लोर पर एक अन्य अपार्टमेंट को उन्होंने 4 करोड़ में बेचा है। इनकी रजिस्ट्रेशन रकम 9 लाख और 12 लाख रुपए है।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपने ऑफिस स्पेस को किराए पर दिया है। उनका ये ऑफिस शहर के ओशिवाड़ा में स्थित है। जिसे इस साल जून में रेंट पर दिया गया है। 2040 स्क्वायर फीट के ऑफिस का किराया हर महीने 2.11 लाख रुपए है।

वहीं पिछले साल प्रियंका ने फरवरी में लोखंडलाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट में स्थित करण अपार्टमेंट में चौथे फ्लोर के अपार्टमेंट को 2 करोड़ में बेच दिया।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने शादी के बाद लॉस एजेंलिस में घर खरीदा है। प्रियंका और निक ने 20 हजार वर्ग फुट की प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके लिए उन्होंने 144 करोड़ रुपए दिए हैं। उनके इस घर में 7 बेडरूम, 11 वॉशरूम, छत और आउटडोर स्पेस है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!