राज कुंद्रा के केस से जुड़े शिल्पा शेट्टी के तार! आमने-सामने बैठाकर 6 घंटे तक की पूछताछ

मुंबई |

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जेल की हवा खा रहे हैं। 23 जुलाई को अदालत में पेशी के दौरान मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद कोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका रोक दी और उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। वहीं कारोबारी राज कुंद्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया।

शाम को मुंबई पुलिस राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची और दोनों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की जो 6 घंटे तक चली। राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ वियान ग्रुप ऑफ कंपनी की वजह से की।

दरअसल, मुंबई पुलिस ने वियान ग्रुप ऑफ कंपनी के अंधेरी वेस्ट ऑफिस पर छापा मारकर वहां से अश्लील डेटा जुटाया था। शिल्पा शेट्टी इस कंपनी से बतौर डायरेक्टर जुड़ी रही हैं। इस दौरान पुलिस ने घर से तलाशी भी ली है और एक लैपटॉप जब्त किया।

इस पूछताछ के बाद देर रात राज कुंद्रा को प्रॉपर्टी सेल के ऑफिस ले जाया गया। यहां भी राज कुंद्रा से उनकी अलग-अलग संपत्तियों और उन्हें खरीदने के लिए इस्तेमाल किए गए पैसों के सोर्स से संबंधित पूछताछ की जानी है।

राज कुंद्रा की 121 पोर्न वीडियो को 9 करोड़ रुपए में बेचने की तैयारी
कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा 121 पोर्न वीडियो को 9 करोड़ रुपए में बेचने की तैयारी कर रहे थे। उनका एक ईमेल भी लीक हुआ है जिसमें कुंद्रा की ‘डर्टी’ फिल्म मेकिंग से जुड़े सभी नियम-कानून लिखे हुए हैं। अश्लील फिल्मों के इस कारोबार के प्रोजेक्ट को ख्वाब नाम दिया गया था।

प्रोजेक्ट ख्वाब?
इस मेल में प्रोजेक्ट में कंटेंट सुर शूटिंग से लेकर तमाम अहम जानकारियां मौजूद थी। जांच में सामने आया है कि Hotshot के कॉन्टेंट हेड की ओर से 14 अगस्त 2020 की शाम 5 बजकर 25 मिनट पर पारस रांधवा और ज्योति ठाकुर नाम के दो लोगों को एक ईमेल भेजा गया था।. इसमें प्रोजेक्ट ‘ख्वाब’ को लेकर जानकारियां दी गई थीं. इसमें शूटिंग कैसे होगी? कैमरा किस एंगल पर रहेगा, एक्ट्रेस का प्रोफाइल कैसा होगा है, लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले आर्टिस्ट को कैसे ज्यादा से ज्यादा दिखा सकें इस तरह की सभी डीटेल्स थीं। इसके अलावा कंटेंट के जरिए OTT प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर को बढ़ाने की टिप्स भी दी गई थीं। शूट हुए वीडियो को हॉटशॉट सलेक्ट करता है तो इसके बदले में 3 लाख रुपए दिए जाने थे। शूटिंग से पहले फीमेल लीड की पूरी प्रोफाइल हॉटशॉट टीम को भेजनी जरूरी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!