फ्रांस में आई कोरोना की चौथी लहर

पेरिस ।

दुनिया का अधिकतर देश जहां कोरोना महामारी की दूसरी और तीसरी लहर से जूझ रहे हैं, वहीं अब विकसित देश फ्रांस में कोरोना महामारी की चौथी लहर भी आ चुकी है और बिजली की गति से फैल रही है । फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल एटल ने बताया है कि कोरोना महामारी की चौथी लहर को काबू में करने के लिए कोविड-19 संबंधित गाइडलाइन के सख्ती से पालन करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

फ्रांस में चौथी लहर रोकने के लिए किए ये उपाय

फ्रांस में बुधवार से सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई है और जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से टीका लगााय जा रहा है। गौरतलब है कि फ्रांस में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के तेज गति से फैलने के कारण चौथी लहर आई है। जो भी लोग फ्रांस में मनोरंजन पार्क, स्विमिंग पुल और जिम जाना चाहते हैं, उन्हें टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

साथ ही कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। इसके अलावा अगस्त से लोगों में टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए रेस्तरां, बार आदि में प्रवेश के लिए या लंबी दूरी के ट्रेन या हवाई यात्रा के दौरान वैक्सीनेशन पास भी दिखाना पड़ेगा। हालांकि शैक्षणिक वर्ष सितंबर में शुरू किया जा सकता है, जिसमें किसी प्रकार के दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

इस बीच फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने बुधवार को कहा है कि हम चौथी लहर में प्रवेश कर चुके हैं और डेल्टा वैरिएंट काफी अधिक संक्रामक है। उन्होंने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि कोरोनोवायरस मामलों के कुल मामलों में एक सप्ताह में 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण में आने वाले कुछ दिनों में तेजी लाई जाएगी। अगले दो सप्ताह में 50 लाख टीके उपलब्ध होंगे। सख्त पाबंदियों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है और स्वास्थ्य पास संबंधी नियमों का पालन करने से यदि कोई इनकार करता है तो उस पर 1500 यूरो का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक साल तक की जेल भी हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!