छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्य सचिव की पत्नी के साथ हुई चोरी की वारदात, सिटी सेंटर मॉल में शॉपिंग करते समय महंगा मोबाइल चोर ने किया पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं. अब तक चोर केवल आम लोगों को ही अपना निशाना बना रहे थे, लेकिन अब वीआईपी लोग भी उनका शिकार बन रहे हैं. दरअसल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन आर. पी मंडल की पत्नी के साथ चोरी की वारदात हुई है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव आर. पी मंडल की पत्नी परिनिता मण्डल की मोबाइल चोरी कर ली गई है. यह वारदात उस वक्त हुई, जब वो 19 जुलाई को शाम 5 बजे सिटी सेंटर मॉल में शॉपिंग कर रही थी. तभी एक चोरनी ने उनका सैमसंग गैलेक्सी Z मोबाइल पार कर दिया. जिसकी कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही है. घटना की शिकायत उनके सुरक्षा गार्ड ने देवेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई है.

देवेंद्र नगर थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि सिटी सेंटर मॉल से मोबाइल चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत मिलते ही मौके पर जाकर तस्दीक कर मॉल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई. सिटी सेंटर मॉल के सीसीटीवी फुटेज में एक युवती मोबाइल उठाकर मॉल से बाहर जाती नजर आ रही है. पुलिस की टीम आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

बता दें कि रायपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. क्योंकि इस बार चोर ने पूर्व मुख्य सचिव और नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन आरपी मंडल की पत्नी को निशाना बनाया है. आरपी मंडल 1987 बैच के आईएएस अफसर है. अब देखना यह होगा कि उनका मोबाइल वापस मिल पाता है या नहीं ?

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!