अमेरिका से मिलने वाले दो हेलीकॉप्टर और एक विमान से मजबूत होगी भारतीय सेना

वॉशिंगटन । भारत को सुमुद्र निगरानी के लिए अमेरिका नौसेना से दो एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर और 10वां पी-8 पोसाइडन विमान मिलने वाला है जिससे हमारी सेना की सामरिक और क्षमता मजबूत होगी। अमेरिकी रक्षा एजेंसी पेंटागन ने भी कहा इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और उनकी नौसेनाओं के बीच पारस्परिक भागीदारी मजबूत होगी। भारतीय नौसेना अमेरिका के साथ विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित कई भूमिकाओं को निभाने में सक्षम 24 एमएच-60आर हेलीकॉप्टर खरीद रही है, जिसकी कीमत करीब 2.4 अरब डॉलर है। अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना को हेलीकॉप्टरों के औपचारिक हस्तांतरण के लिए नेवल एयर स्टेशन नॉर्थ आइलैंड या एनएएस नॉर्थ आइलैंड, सैन डिएगो में एक समारोह आयोजित किया गया था। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मंत्रालय (रक्षा मंत्रालय) भारतीय नौसेना में हमारे भागीदारों को बधाई देना चाहता है जिन्होंने पिछले सप्ताह अमेरिकी नौसेना से 24 एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टरों में से पहले दो और भारत के गोवा में हमारे 10वें बोइंग, पी-8 पोसाइडन समुद्री निगरानी विमान प्राप्त किए।’ उन्होंने कहा, ‘भारत पहला देश है जो अमेरिका के बाहर हिंद-प्रशांत में निगरानी अभियानों के लिए पी-8 से संचालन करेगा। इन क्षमताओं से समुद्री सुरक्षा में काफी वृद्धि होगी और हमारी दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग और परस्पर संबंध मजबूत होंगे।’
एमएच-60आर हेलीकॉप्टर हर मौसम में काम करने में सक्षम एक समुद्री हेलीकॉप्टर है जिसे अत्याधुनिक वैमानिकी के साथ कई अभियानों में सहयोग के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। हेलीकाप्टरों को भी कई विशिष्ट उपकरणों और हथियारों से लैस किया जाएगा। भारतीय चालक दल का पहला जत्था अभी अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है। लॉकहीड मार्टिन इंडिया के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी विलियम ब्लेयर ने एक बयान में कहा, एमएच-60आर संचालन के लिहाज से सबसे उन्नत समुद्री बहु-मिशन हेलीकॉप्टर है, यह विश्व स्तर पर सेवा दे रहा है और इसका प्रदर्शन अब तक किसी से कम नहीं रहा है। भारतीय नौसेना द्वारा रोमियो के चयन के जरिए टीम सीहॉक में भरोसा जताने की हम प्रशंसा करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!