UP में कैबिनेट विस्तार तय, गृहमंत्री शाह से फाइनल मीटिंग के बाद 5 से 7 नए चेहरे होंगे शामिल

लखनऊ |

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद अब यूपी में भी मंत्रिमंडल विस्तार होना लगभग तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक के बाद इसे हरी झंडी मिल गई है। बता दें कि विस्तार के अंतर्गत 5 से 7 नए चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि यह योगी सरकार कैबिनेट का तीसरा विस्तार होगा। जो कि आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
वहीं सूत्रों का कहना है कि संघ ने बीजेपी को सलाह दी है कि मौजूदा कैबिनेट से कोई भी मंत्री नहीं हटाया जाएगा। इससे फायदा होने की जगह नुकसान हो सकता है। यूपी बीजेपी ने यह सलाह मान ली है। रविवार को संघ की संगठनों की बैठक के बाद सीएम, स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल और दोनों डिप्टी सीएम संघ के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबोले के साथ बैठे थे। उसमें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सहमति बनी। सूची में से 5-7 नाम फाइनल कर लिए गए हैं। मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी एक बैठक होनी है। जिसमें चयनित नामों को लेकर शाह की राय ली जाएगी।

गौरतलब है कि मौजूदा समय उत्तर प्रदेश कैबिनेट में सीएम योगी के अलावा 22 कैबिनेट मं‌त्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री यानी कुल 53 लोग हैं। कैबिनेट में 60 लोग शामिल हो सकते हैं। इस वजह से अधिकतम सात नए मं‌त्रियों को विस्तार के अंतर्गत शामिल किया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!