गठबंधन के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- कांग्रेस क्लोज माइंडेड नहीं

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। एक सवाल हर किसी के जेहन में है कि क्या भाजपा को रोकने के लिए तमाम अन्य दल साथ आ जाएंगे या अलग-अलग लड़ेंगे? रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने यह सवाल रखा गया। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस क्लोज माइंडेड नहीं है। समय आने पर हालात देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। Priyanka Gandhi Vadra का यह बयान बहुत अहम माना जा रहा है। एक तरह से Priyanka Gandhi Vadra ने यह विकल्प बचाकर रखा है कि वक्त आने पर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ें। हालांकि यह कैसे होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा मिलकर लड़े थे और करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़े थे और दोनों दलों ने कांग्रेस को पूछा तक नहीं था। ऐसे में गठबंधन कैसे अस्तित्व में आएगा, सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा।

इस दौरान प्रियंका गांधी से यह पूछा गया कि क्या वे 2022 के चुनावों में मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, क्या आपको सबकुछ अभी बता दूं। समय आने पर देखेंगे।

ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी में मायावती

बहुजन समाज पार्टी ने भी यूपी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मायावती ने रविवार को ऐलान किया कि बसपा अब प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन करेगी। बकौल मायावती, हम ब्राह्मणों को समझाने की कोशिश करेंगे कि उनके हित तथा सम्मान की रक्षा बसपा ही कर सकती है। ब्राह्मणों ने भाजपा और कांग्रेस, दोनों को आजमाकर देख लिया। मायावती ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि अब ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा के किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएंगे। ब्राह्मण समाज को फिर से जागरूक करने के लिए 23 जुलाई से अयोध्या से एक अभियान शुरू किया जा रहा है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा, किसानों की मांगों के संबंध में संसद में केंद्र पर हर तरह का दबाव बनाना जरूरी है। केंद्र सरकार की गलत आ​र्थिक और अन्य नीतियों की वजह से देश में बढ़ती बेरोज़गारी के बीच महंगाई के आसमान छूने से लोगों के सामने काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!