आरटीई के तहत गरीब बच्‍चों के दाखिले के लिए इस बार 50 फीसद से भी कम सीटें हुईं आवंटित

भोपाल ।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रदेश के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पांच साल के मुकाबले इस साल सबसे कम सीटें आवंटित की गईं। इस बार प्रदेश के 26 हजार निजी स्कूलों में दो लाख 84 हजार सीटें आरक्षित की गईं। इनमें से एक लाख 40 हजार 143 बच्चों को प्रवेश के लिए स्कूल आवंटित किए गए। यानी इस साल आरक्षित सीटों में से एक लाख 44 हजार सीटें खाली रह गईं। सत्र 2021-22 में एक लाख 99 हजार 741 बच्चों के पालकों ने निजी स्कूलों में निश्शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से दस्तावेज सत्यापन के बाद लॉटरी में शामिल होने के लिए एक लाख 72 हजार 440 बच्चे पात्र हुए। इसमें एक लाख 40 हजार 143 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। इस बार हर साल की अपेक्षा आरक्षित सीटों से आधी सीटें भी नहीं भर पाईं।
दस्तावेज सत्यापन के बाद भी 32 हजार बच्चे बाहर

आरटीई के तहत दस्तावेज सत्यापन एक लाख 72 हजार 440 आवेदकों का हुआ। इनमें से 32,297 बच्चे दस्तावेज सत्यापन के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो गए।
कुछ जिलों में सबसे कम सीटें आवंटित
प्रदेश के कुछ जिलों में हर साल की अपेक्षा इस बार कम सीटें आवंटित हुर्ईं। इसमें निवाड़ी में 154, आलीराजपुर में 449, श्योपुर में 543, डिंडौरी में 680, अनुपपूर में 903, उमरिया में 954, मंडला में 985 सीटें प्रवेश के लिए आवंटित की गईं।

प्रवेश के लिए आवंटित सीटों की संख्या
2021-22 – एक लाख 40 हजार 143
2019-20- दो लाख तीन हजार 447
2018-19- दो लाख पांच हजार
2017-18 – दो लाख 50 हजार
जिला– कुल आवेदन– सत्यापन– सीटें आवंटित
भोपाल– 16,635– 14,374– 9,219
इंदौर– 14365– 10729– 6709
उज्जैन– 9215– 8153– 6506
देवास– 7465– 6408– 5165
सतना– 7018– 6240– 5471
सागर– 6396– 5571– 4755
Madhya Pradesh ByElections: मध्‍य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा और कांग्रेस
Madhya Pradesh ByElections: मध्‍य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा और कांग्रेस
यह भी पढ़ें
खरगोन– 5906– 5237– 4376
सीहोर– 5468– 4826– 4269
छिंदवाड़ा– 5762– 5065– 4408
रायसेन– 4148– 3652– 3253
रीवा– 4695– 4311– 3679

विदिशा– 4662– 4118– 3523
बैतूल– 3996– 3569– 3114
बुरहानपुर– 3713– 3388– 1942
ग्वालियर– 4958– 4076– 3632
जबलपुर– 5051– 4234– 3551

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!