पहली बार राजधानी से बाहर प्रयागराज में होगी योगी कैबिनेट की बैठक

UP की योगी सरकार प्रयागराज कुंभ में कैबिनेट बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है। दरअसल प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद ही बात उठी थी कि प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक होगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सकाद्। अब जबकि प्रयागराज में कुंभ का आयोजन हो रहा है तो सरकार ने तय किया है कि कैबिनेट की बैठक यहां होगी।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज कुंभ में कैबिनेट बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है। दरअसल प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद ही बात उठी थी कि प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक होगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका। अब जबकि प्रयागराज में कुंभ का आयोजन हो रहा है तो सरकार ने तय किया है कि कैबिनेट की बैठक यहां होगी।

पहली बार ऐसा होगा जब प्रदेश की कैबिनेट की बैठक राजधानी के बाहर होगी। आमतौर पर कैबिनेट की बैठक लखनऊ में हर मंगलवार को होती है। पिछली बार योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर में थे लिहाजा कैबिनेट की बैठक टाल दी गई थी, जो कि बाद में शुक्रवार को की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी में होंगे। ऐसे में इस बार भी योगी कैबिनेट की बैठक मंगलवार को नहीं होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद बनारस में रहेंगे तो ऐसे में कैबिनेट बैठक को टाल दिया गया है. लिहाजा इसके बाद की जो कैबिनेट बैठक होगी वह कुंभ में होगी। जानकारी के मुताबिक यह बैठक 29 जनवरी को प्रयागराज में होगी। इस बैठक में इस बार धर्म और संस्कृति से जुड़े प्रस्ताव पास किए जा सकते हैं।

बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और धार्मिक मेले कुंभ की शुरुआत 15 जनवरी को हो चुकी है. मकर संक्रांति के मौके पर शाही स्नान के साथ इसका आगाज हुआ। कुंभ 4 मार्च तक चलेगा. इसमें करीब 15 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है. कुंभ 2019 अर्द्ध कुंभ है जो हर छह साल पर होता है।महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में होता है।

योगी सरकार ने कुंभ मेले के लिए 4236 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. साल 2013 के महाकुंभ के बजट का ये तीन गुना है। यह अब तक का सबसे महंगा कुंभ है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!