गरीबों पर बरसी आसमानी आफत: अचानक भरभरा कर गिरी तीन मंजिला इमारत,NDRF और 200 पुलिस जवान मौके पर मौजूद

गुरुग्राम। गुरुग्राम के फर्रूखनगर के ख्वासपुर गांव में रविवार शाम कारगो डिलक्स कंपनी में श्रमिकों के रहने के लिए बनी तीन मंजिला इमारत बरसात के कारण भर-भरा कर गिर गई। अभी तक इमारत के मलबे से बचाव टीम ने एक शव बरामद किया है, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित निकालने मे कामयाबी हासिल की है. मलबे में अभी सात से आठ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
अचानक भरभरा कर गिरी तीन मंजिला इमारत
घटना की जानकारी के बाद जिला मुख्यालय से NDRF की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है. एससीपी पटौदी वीर सिंह सहित आसपास के सभी थाना प्रभारी और करीब 200 पुलिस जवान, छह फायर ब्रिगेड की गाडियां, पांच जेसीबी, करीब एक दर्जन से अधिक एबुलेंस मौके पर पहुंची।

इमारत के मलबे में दबे एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है. उसके पैर में चोट लगी है. घटना में घायल का नाम प्रदीप बताया जा रहा है. प्राथमिक उपचार के लिए उसे फर्रूखनगर नागरिक अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र के विधायक सत्यप्रकाश जरावता के साथ सीएमओ विरेंद्र यादव और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया।

एससीपी पटौदी वीर सिंह ने कहा कि मौके पर राहत कार्य जारी है. पहली सूचना आठ लोगों के दबने की है. अभी तक एक शव मिला है, जबकि दूसरे घायल प्रदीप को अस्पताल भेज दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!