नकली नोट छापने के आरोप में 4 गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 50 लाख से जाली नोट बरामद, मामले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन आया सामने

राजगढ़। जिले की पुलिस ने नकली नोटों का जखीरा पकड़ा है. राजगढ़ पुलिस के हत्थे चार आरोपी भी चढ़े हैं, जिनके पास से करीब 50 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए. खास बात यह है कि इस पूरे मामले का कनेक्शन छत्तीसगढ़ से भी जुड़ा हुआ है. गिरोह के सरगना नरेश नाम का युवक है, जो इंदौर का रहने वाला है. वह लंबे समय से छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहकर नकली नोटों की फैक्ट्री चला रहा था. आरोपी नरेश पहले भी नकली नोटों के कारोबार में पकड़ा जा चुका है.

यह है पूरा मामला

26 जून को जीरापुर के इंदर चौराहे से शंकर और रामचंद्र नामक दो युवक एक लाख रुपए के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किए गए थे. दोनों युवकों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने आगर जिले के रहने वाले एक कमल यादव के बारे में खुलासा किया. पूछताछ के बाद कमल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया. कमल यादव ने बताया कि नकली नोट का यह पूरा कारोबार छत्तीसगढ़ में चल रहा है. जिसके बाद पुलिस की एक टीम को छत्तीसगढ़ भेजा गया.

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने एक मकान से मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान कमरे की तलाशी ली गई थी, जहां नकली नोट छापने का कारखाना चलाया जा रहा था. पुलिस को इस नकली नोट के कारखाने से करीब 54 लाख 37 हजार 200 रुपए के जाली नोट, 5 प्रिंटर, 2 पेपर कटर, 1 लैपटॉप, 1 एलईडी मॉनिटर, 1 सीपीयू, 1 लेमीनेटर, नकली नोट बनाने की फ्रेम, वॉटरमार्क की फ्रेम, स्पेशल इंक के कार्टरिज सहित कई अन्य उपकरण मिले हैं.

इंदौर का रहने वाला है मुख्य आरोपी

सबसे पहले साल 2003 में इंदौर पुलिस ने नकली नोट की सप्लाई के आरोप में नरेश कुमार को गिरफ्तार किया था. उसे एक बार फिर राजगढ़ पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई से नकली नोट बनाने की फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी 2017 से भिलाई में रह रहा था, यहीं पर रहकर उसने इस काले कारोबार की शुरुआत की. जानकारी मिली है कि आरोपी अभी तक बाजार में 50 लाख से ज्यादा के नकली नोट खपा चुका है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    मां-बाप के चेहरे पर लौटी खुशी: 30 घंटे में सुनीता की सुरक्षित घर वापसी, DGP ने जनसुनवाई में पुलिस को दिए थे निर्देश

    राजगढ़। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस मुख्यालय में जनसुनवाई की थी। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ एसपी को फोन पर निर्देश दिये। जिसके परिणाम स्वरूप राजगढ़ पुलिस ने 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!